बैंक ऑफ़ इंडिया रुदौली शाखा मे गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

रुदौली/अयोध्या:- Zameer Ahmad

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुदौली नगर में स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा पर नगर के वरिष्ठ व्यापारी कारिब करनी ने तिरंगा फहरा कर उपस्तिथ लोगो संग राष्ट्र गान गाया व सलामी दी। आप को बता दे कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह हाजी गुलाम दस्तगीर मार्केट स्तिथ बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा पर शाखा के कैशियर राकेश कुमार, शाखा कर्मचारी अरविन्द कुमार मिश्रा, फूल चंद, सुभाष चंद, नवीन, व्यापारी कारिब करनी, समाजसेवी कफील अहमद, मो. अरशद, शुएब अहमद,मो. मक़बूल, हकीम शकील आदि सहित दर्जनों लोगो ने उपस्तिथ होकर झंडा फहरा कर राष्ट्र गान गाया व एक दुसरे को मिठाईया भी खिलाई! इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ व्यापारी कारिब करनी ने लोगो संग अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेशवासियों व रुदौली वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रित गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। वहीं पर उपस्तिथ रुदौली के समाजसेवी कफील अहमद ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नेतृत्व में भारत ने एक संविधान सभा का गठन किया। संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को एक माला के रूप में पिरोने का उत्तरदायित्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को दिया गया। जिन्होंने 26 नवंबर 1949 को एक मसौदा संविधान सभा को सौंपा। और अनंत: 26 जनवरी 1950 को ये देश खुद का संविधान लागू करने में सफल हो पाया। इस अवसर पर बैंक कर्मी राकेश कुमार,अरविन्द मिश्रा, सुभाष चंद, फूल चंद यादव, समाजसेवी कफील अहमद,मो. अरशद, मो.मक़बूल, अदील अहमद, मो. अरबाज, शिजान खान,गुड्डू रेडियो,उमेर अहमद,शादान खान,लव कुश, विजय गुप्ता,अमन खान, डाक्टर उजेर अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *