कानपुरः मंगलवार दिनांक 31/05/2022 को भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में होमबार लाइसेंस (उ.प्र.आबकारी अधिनियम में संशोधन) के विरुद्ध मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन कानपुर उपजिलाधिकारी तहसील नर्वल प्रतिनिधि को सौंपा गया जिसमें शराब बंदी की मांग करते हुए नये आबकारी संशोधन को वापस लिये जाने की मांग की गयी। उक्त अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं व युवाओं के लिए नये नये कल्याणकारी नियम बना रही है तो वहीं दूसरी तरफ शराब के ठेकों को बढ़ावा दे रही है। घर- घर शराब अर्थात ज़हर को बढ़ावा देना निहायत गलत है जिसका भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विरोध करती है और मांग करती है कि इस नये होमबार आबकारी संशोधन को वापस लिया जाये और प्रदेश को नशामुक्त घोषित किया जाये। वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि होमबार लाइसेंस समाज के लिए घातक लाइसेंस है। यह युवा वर्ग को अपराधी बनाने का लाइसेंस है, महिला उत्पीड़न का लाइसेंस है। मुख्यमंत्री जी आप कैसे योगी है जो समाज को जहर पिलाने का काम कर रहे है और उत्तर प्रदेश को शराबी प्रदेश बना रहे है। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आपके इस निर्णय की घोर निन्दा करते हैं साथ ही इस बात के लिए आश्वस्त करते है कि संगठन व पार्टी आगे भी ऐसी गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज को और बुलंद करते रहेंगे। कानपुर जिला अध्यक्ष चंद्रेश सिंह जी ने समाज के सभी सम्मानित लोगो से नशामुक्त अभियान को गति देने का आवाहन किया साथ ही, उपस्थित सभी मीडिया भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त किया साथ ही आव्हान किया संगठन की आवाज को बुलंद करने में सहयोग करो।(@crime100news)
2022-05-31