पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

संवाददाता:जमीर अहमद

डॉ मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत- तारिक रुदौलवी

रुदौली /अयोध्या
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पार्क में कांग्रेस पार्टी के रुदौली नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अर्थ शास्त्री डाक्टर मनमोहन सिंह की शोकसभा आयोजित की गई। सभी लोगों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नगर अध्यक्ष तारिक रुदौली ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का जाना एक युग का अंत है डॉ मनमोहन सिंह जी का नाम हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग उन्हें अर्थशास्त्र विद्वान के नाम से जानते हैं जिसके नाम से हार्वर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है सन 1991 में जब हमारा देश आर्थिक स्थिति से जूझ रहा था तो डॉक्टर मनमोहन सिंह जी वित्त मंत्री थे तो उन्ही के नेतृत्व मे हमारे देश को आर्थिक मंदी से उभारा और आज तक हमारा देश तीसरे नंबर की पायदान पर पूरी दुनिया में चल रहा है! मनमोहन सिंह जी जो अर्थव्यवस्था बना कर गए थे आज भी हमारा देश उसी पर कायम है हमारा देश कभी भी उसके बाद महामारी या मंदी का शिकार नहीं हुआ जिसका कल अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के देश भी रहे हैं। इस अवसर पर शरद त्रिवेदी,समाजसेवी मायाराम यादव, राकेश कुमार बंसल.दुर्गेश यादव, मो उस्मान, सै. अली मियां, फरीद अहमद, फतेह खान, नदीम खां, रुमान असर उमेश यादव, अतीक खा, रमेश यादव सहित समस्त नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *