वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में परिवहन चालक संघ, काशी नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन संरक्षक रविंद्र नारायण उपाध्याय ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत परिवहन चालक नेता अनिल सोनकर ने किया।।
सभा को प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. सिंह, मुन्ना हजारिया, नरेंद्र खन्ना, सुधाकर मिश्रा,और अन्य प्रादेशिक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उन्होंने संघ के सदस्यों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन की एकता और विकास पर जोर दिया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में राकेश शर्मा (अध्यक्ष), अखिलेश सिंह (महामंत्री), अमृतलाल मिश्र (कार्यवाहक अध्यक्ष), सुनील तिवारी (उपाध्यक्ष), देवेश सिंह (संगठन मंत्री), अमृतलाल (कोषाध्यक्ष), जय सिंह (प्रचार मंत्री), अनिल कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनुप कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), भोला नाथ (संयुक्त मंत्री), उमेश सिंह (कार्यालय मंत्री) और राजकुमार यादव (संयुक्त मंत्री) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
समारोह के अंत में कर्मचारियों ने पूरे परिसर में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला, जिससे पूरा नगर निगम परिसर जोश और नारों से गूंज उठा।
