रुदौली/ अयोध्या:- Zameer Ahmad


रुदौली नगरपालिका क्षेत्र स्तिथ बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ज्येष्ठ माह के अवसर पर शनिवार को श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर शाखा प्रबंधक शिखा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की व भक्तो को प्रसाद वितरण क़िया जिसपर भक्तों की काफी भीड़ लगी रही आप को बता दे कि बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कई वर्षो से इस अवसर पर भंडारे का आयोजन होता आ रहा है आज शाखा प्रबंधक व उनके स्टॉफ के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया! शाखा प्रबंधक शिखा मिश्रा ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार और शनिवार को भण्डारे की परम्परा वर्षो पुरानी है इस दिन लोग बजरंगबली के नाम पर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते है व इस माह के हर मंगलवार और शनिवार को रुदौली की हर गली-नुक्कड़ पर भण्डारे होते है इतना हि नहीं ज्येष्ठ माह के मंगलवार और शनिवार को कई घरों मे खाना भी नहीं बनता लोग बजरंगबली के नाम पर चल रहे भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते है और ऐसा कार्य करने से मन को सुकून व प्रसन्नता मिलती है बड़ा मंगलवार या शनिवार गंगा जमुनी संस्कृति का प्रतीक है नगर भर मे भण्डारे का आयोजन सामाजिक सदभाव की मिसाल पेश होती है! बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारी अरविन्द मिश्रा ने बताया की आज के भण्डारे मे श्रद्धांलुओं को पूड़ी, सब्जी,और बूंदी का वितरण क़िया गया जिसमे भारी संख्या मे श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण क़िया इस भण्डारे के अवसर पर शाखा प्रबंधक शिखा मिश्रा, क्रेडिट मैनेजर राज कुमार पाल, स्टॉफ मे नवीन कुमार,, सोनम यादव, अरविन्द मिश्रा, आलोक पाण्डेय, सर्वेश कुमार, सुभाष चंद वाल्मीकि, फूल चंद यादव, व्यापारी श्यामू गुप्ता, कारिब करनी आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे.











