रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad

अधिक उत्पादन लेने के लालच में खेतों में अंधाधुंध फर्टीलाजर और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से पैदा होने वाला अनाज दूषित हो गया है जिसे खाकर मनुष्य सैकड़ों गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहा है वही दूसरी ओर इन मॅहगी दवाओं के खरीदने के कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर भी हो रहा है खेती – किसानी के पुराने तौर तरीको में बदलाव, अच्छे गुणवत्ता युक्त बीजों के प्रयोग और बैज्ञानिको की सलाह पर प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी लागत को घटाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं उक्त बातें सराय अहमद ग्राम में आयोजित बिकसित क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें कही गाँव पहुंचने पर ग्राम प्रधान राजकमल वर्मा नें पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया बीटीएम. आशीष वर्मा नें रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं से मनुष्य पर होने वाले दुष्प्रभाव और उनसे बचने के लिए प्राकृतिक तरीके से फसलों को बचाने और अधिक उत्पादन प्राप्त करने प्रकाश डाला कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, डॉ. राम भवन रावत, विकास मिश्रा, बी.टी.एम. राम चरन मौर्या, गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौर, डॉ. शिवशंकर पशुधन प्रसार अधिकारी, आत्माराम चतुर्वेदी, डॉ. मुरारी गन्ना अनुसन्धान एवं शोध परिषद लखनऊ एवं सोनू यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे











