एमईएस बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का हुआ चुनाव

(दानिश खान)

कानपुर आज एमईएस बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया कानपुर ब्रांच के हर 2 वर्ष में होने वाले चुनाव 2025 2027 का आयोजन गगन प्लाजा होटल माल रोड पर किया गया,, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया,, अध्यक्ष और महामंत्री के साथ अन्य पदों पर भी चुनाव हुए, जहां अनिल त्यागी को अध्यक्ष पद पर वही नवीन कुमार यादव को सेक्रेटरी चुना गया, कैशियर पद पर परविंदर सिंह संधू का चुनाव हुआ, काउंसिल मेंबर्स में रतन पांडे, अमिताभ पांडे, दीपक भाटिया और विपिन आनंद चुने गए, इलेक्शन कमिश्नर जेपी पांडे और कामरान खान की अध्यक्षता में चुनाव की पूरी कार्यवाही संपन्न हुई, जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मन्नू महाना भी मौजूद रहे, अध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद ठेकेदारों की हित में कार्य किए जाएंगे, वहीं महामंत्री नवीन यादव ने कहा की लंबे समय से ठेकेदार पेमेंट जैसी कई समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, नई कार्यकारिणी के चुनाव के बाद ऐसी सभी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाएगी और भविष्य में हर समस्या की लड़ाई पुरजोर तरह से लड़ी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *