पर्यावरण को हरा भरा रखने का हम सभी लोगो की है जिम्मेदारी – सर्वजीत सिंह

रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष (प्रतिनिधि ) व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने वृक्षारोपण कर आम जन लोगो से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की व उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि  प्रति वर्ष 05 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मकसद है की लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 05 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। हमारा पर्यावरण हरा भरा रहने से हि मानव जीवन आसान व स्वास्थ्य पूर्ण रहेगा वृक्ष के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है हम सभी को फ्री मे आकसीजन जो मिल रहा है ये पर्यावरण की हि देन है आज देखा जाये तो ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रहीं है व प्रदूषण से लोगो का सांस लेना मुश्किल हो रहा है अगर अभी हम लोग चिंतित नहीं होंगे तो आने वाली नस्लों की स्तिथि और भी दैनिय हो जाएगी! आप को बता दे कि बृहस्पतिवार को जिले भर में जगह-जगह पौधरोपण अभियान हुए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई। रुदौली ब्लॉक ने विशेष सफाई अभियान चलाया वहीं ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से पॉलिथीन का उपयोग न करने की व ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि गांव गांव एक अभियान चला कर सरकार की मंशा के अनुरूप मेरा वोट मेरी पहचान-मेरा वृक्ष मेरी जान थीम पर पौधरोपण होगा। इस मौके पर अन्नू सिंह, कल्लू वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रथम ),संतोष सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, लल्लू सिंह, सरवन सिंह, परवेज अली,सत्य प्रकाश सिंह,अमरेंद्र प्रताप सिंह, अभय कौशल, राम मनोहर, राम नरेश गौतम ,भुल्लू यादव,महेश प्रसाद,राम गोपाल यादव, आदि सहित सैकड़ो लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *