

“सेवा ही मेरा संकल्प है, राजनीति मेरे लिए पद नहीं, जनसेवा का माध्यम है” – प्रो. जोशी
प्रयागराज :-शिवाकांत बिन्द
वैदिक विधि से पूजन, केक काट पौधारोपण कर मनाया गया जन्मोत्सव
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इलाहाबाद लोकसभा से सांसद रही प्रो. रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिवस मंगलवार को जसरा स्थित ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कॉलेज प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सचिन श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया एवं केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने आवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्रम के साथ शुभकामनाएं दी।
स्थानीय जनमानस और कार्यकर्ताओं ने प्रो. जोशी को माला पहनाकर, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण संदेश के साथ “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण भी किया गया।
अपने उद्बोधन में प्रो. जोशी ने कहा कि, “आपका जो स्नेह और विश्वास मुझे प्राप्त होता है, वही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानती हूं, पद की इच्छा से नहीं जुड़ी हूं। मेरे पिता स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने राजनीति को कभी व्यावसायिक नहीं बनने दिया, उसी परंपरा को मैं निभा रही हूं।” उन्होंने कहा कि “राजनीति में बहुत लोग आए थे टिकट मांग रहें थे नहीं मिला तो कहीं दिखाई नहीं देतें,लेकिन जनता के विश्वास से बहुगुणा परिवार आज भी समाजसेवा में अग्रणी है और चौबीस घंटे जनता की सेवा में समर्पित है।”
कार्यक्रम का संचालन आनंद जायसवाल ने किया एवं आभार सचिन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में संत प्रसाद पाण्डेय, विभवनाथ भारती ,इन्द्रनाथ मिश्र, मुकेश कोल, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी, मुन्नन शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शिवराम सिंह परिहार, प्रकाश शुक्ल प्रचंड,संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता ,जगत नारायण शुक्ला, अनूप केसरवानी, अमरेश तिवारी, महेंद्र शुक्ला, भगवत कुशवाहा, जितेन्द्र केसरवानी, डॉ. मणिशंकर द्विवेदी, प्रेमनारायण शुक्ला, अनिल कुमार मिश्र, ज्ञानेंद्र पाठक, सुभाष सिंह पटेल, वंदना सिंह, दिनेश प्रजापति, आशीष पाल, अखिलेश सिंह पटेल,राजेश सोनकर, प्यारे मोहन, अखिलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रो. जोशी को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।











