बैंक ऑफ़ इंडिया रुदौली शाखा पर ‘नया भारत` थीम के साथ मनाया गया 79वा स्वतंत्रता दिवस

रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad

हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरा भारत बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाता है। इस दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 15 अगस्त के दिन पूरे देश में, गलियों से लेकर स्कूलों तक, हर जगह तिरंगा लहराया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तिरंगे के प्रति सम्मान, देश के प्रति सम्मान माना जाता है। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के साथ साथ रीछघाट रोड हाजी गुलाम दस्तगीर मार्केट मे स्थित बैंक ऑफ इंडिया रुदौली की मुख्य शाखा पर तिरंगा फहराया गया! तिरंगा फहराने के लिए मुख्य अतिथि राम लखन ने तिरंगा फहराया! आप को बता दे कि राम लखन जो अपनी सेवा बैंक ऑफ इंडिया रुदौली शाखा मे दे चुके है! झंडा फहराने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद सभी लोगो को लड्डू से मुँह मीठा कराया गया! तिरंगा फहराने पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा रुदौली के अधिकारी नवीन कुमार,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र क़ारिब करनी, अरविंद कुमार मिश्रा, कफ़ील अहमद,सेवानिवृत्त कैशियर प्रमोद कुमार मिश्रा, अदील अहमद, मोहम्मद इब्राहिम खान, मोहम्मद तालिब एडवोकेट,अमरनाथ बी.सी., रवीश बी.सी.व अन्य बी.सी., हिमांशु जनरल स्टोर, विजय कुमार गुप्ता, सुमित कौशल, अवनीश कुमार, पत्रकार ज़मीर अहमद, शुऐब अहमद, तुफैल अहमद,विजय मल कुशवाहा, फूल चन्द यादव, सर्वेश कुमार चौहान, त्रिभुवन लोधी, सुभाष लोधी, अमन खान, मोहम्मद अरबाज खान, शफीक अहमद, हलीमनगर ग्राम प्रधान एजाज अहमद, इरफान उस्मानी, साजिद उस्मानी,समस्त कर्मचारी स्टॉफ व स्थानीय लोग सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *