रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
अयोध्या जनपद मे बेमौसम बारिश, आंधी और तूफान ने लगभग सभी ईंट भट्टा उद्योग को भारी नुकसान पहुँचाया है। कच्ची ईंटों के नष्ट होने और उत्पादन रुकने के कारण ईंट के दामों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। भट्टा मालिक अरबाज खान व उमैर अहमद ने बताया कि अचानक बारिश होने से भट्टे पर पथी ईट लगभग पूरी तरह से गल चुकी है जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है व जिन लोगो ने फुकाई कर रखी थी उनको अब आग रोकनी पड़ेगी और आग रोकने पर ईधन काफ़ी लगता है जिससे भट्टे वाले नुकसान मे चले जाते है वहीं भट्टा स्वामी तनवीर अहमद व मो. अमन खान का कहना है कि बिना मानसून के अचानक बारिश ने भट्टे वालो की कमर तोड़ दी है जिससे ईट के दामों मे भारी उछाल देखा जा रहा है उत्पादन कम होने और मांग के कारण अयोध्या व आस पास के जिलों में ईंटों की दर ₹7,000 से बढ़कर ₹8,000 प्रति 1,000 ईंट तक पहुँच गई है! रुदौली में दो दिनों में ही 1000 रुपये प्रति हजार तक की बढ़ोतरी हुई है।G D I भट्टा मालिक मो. इरफान ने बताया कि बारिश के कारण भट्टे में ईंटों को सुखाने और पकाने की प्रक्रिया ठप हो गई है, जिससे बाजार में ईंटों की किल्लत पैदा हो गई है बारिश के अलावा कोयले और परिवहन की लागत में वृद्धि भी ईंट के महंगे होने का प्रमुख कारण है भविष्य को देखते हुए माना जा रहा है कि बारिश से हुए नुकसान के कारण ईंटों की उच्च कीमतें अगले कुछ महीनों तक बनी रह सकती हैं।











