कानपुर से संवाददाता अन्शु है की खास रिपोर्ट
कानपुर में प्रेम प्रसंग का हुआ खूनी अंत प्रेमी ने प्रेमिका पर किया सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला प्रेमिका की हालत गंभीर। अस्पताल में भर्ती मामला नज़ीराबाद थाना क्षेत्र का अभियुक्त गोलू का पिछले 3 माह से जवाहर नगर की रहने वाली सोनिया उर्फ सोनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
सोनिया द्वारा शादी के लिए मना करने पर गोलू ने सार्जिकल ब्लेड से कर दिया जानलेवा हमला। सोनिया लहूलुहान हो गई. तहरीर मिलने पर थाना नज़ीराबाद प्रभारी निरीक्षक राजकेसर के नेतृत्व में पुलिस लग गई अभियुक्त गोलू की तलाश में.
सूचना के आधार पर अभियुक्त गोलू को पुलिस ने धर दबोचा. अभियुक्त गोलू के पास से घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड बरामद.
अभियुक्त गोलू को धारा 118(1)/109 बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक राजकेसर के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रवीण सिंह,जयसिंह, राहुल राज व कांस्टेबल क्षेत्रपाल सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.
2026-01-30











