कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र के रहमानी मार्केट मे ,शार्ट सर्किट से लगी आग लोगो मे मंचा हड़कंप!

कानपुर| कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र के लाल कुआं रहमानी मार्केट में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बिरयानी और मिठाई की तीन दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं, जहां मकान मालिक और चार किराएदार फंस गए। वहीं बिरयानी की दुकान में सो रहे दो कर्मचारी भी धुएं में घिर गए।तलाक महल लाल कुआं निवासी मो. शमीम के दो मंजिल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अफजाल व दिलशाद की मिठाई की व अकील की बिरयानी की दुकान है। वहीं पहली मंजिल पर मो. शमीम व चार किराएदार रहते हैं। शनिवार सुबह शमीम के मकान में स्थित दिलशाद की मिठाई की दुकान में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने अफजाल और अकील की दुकानों को भी अपनी जद में ले लिया।पड़ोसी अयाज अहमद ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लाटूश रोड, फजलगंज और कर्नलगंज फायर स्टेशन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने मकान मालिक और किराएदारों को सुरक्षित बाहर निकाला, साथ ही दुकान में फंसे कर्मचारियों का भी रेस्क्यू किया।
इसके बाद कर्मचारियों ने दुकान में रखे गैस के तीन सिलेंडरों के बारे में फायरकर्मियों को जानकारी दी। आनन-फानन में फायर कर्मियों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले, करीब डेढ़ घंटे के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ कैलाश चंद्रा ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *