(दानिश खान)
आने वाला माह रमजान उल मुबारक हो लेकर एक प्रेस वार्ता एडवोकेट मो शकील के कार्यालय हुमायूं बाग में हुई जिसमें तरावीह नमाज को लेकर तहरीके सलात के चेयरमैन एडवोकेट मो शकील ने जानकारी दी हर साल की तरह इस साल भी तरावीह नमाज का एहतमाम हलीम मुस्लिम ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें तरावीह की नमाज चांद देख कर 6 रमजान उल मुबारक को मुकम्मल होगी जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है, जो अपने समय से पूरी कर ली जाएगी ताकि तरावीह की नमाज आसानी से संपन्न हो सके
तरावीह नमाज की इमामत इस साल हाफिज कारी अदनान क़ादरी अंजाम देंगे मोइज़्जिन के फराइज कारी शादाब रजा अंजाम देगे। निजामत अच्छे मिया कानपुरी करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में
चेयरमैन मो शकील (एडवोकेट) डॉक्टर शाहनवाज खान जनरल सेक्रेटरी आफताब कुरैशी, , लियाकत अली पार्षद, दानिश मोईन तारिक सिद्दीकी मास्टर शाहनवाज ,मेराज अहमद ,इसरार भाई सलमान ख़ान आदि लोग मौजूद रहे कमेटी के सभी लोगों ने हलीम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे हैं सफाई काम को भी देखा।











