श्री गुप्तेश्वर महादेव सेवा आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा भंडारे का भव्य आयोजन

Danish khan

उन्नाव। के औरास में श्री गुप्तेश्वर महादेव सेवा आश्रम में भगवान राम, बरगबली गणेश जी,काल भैरव, शनि देवता जी की
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा एवं भंडारे का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात श्री राम कथा का रसपूर्ण वाचन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक देव नारायण गुप्ता, संरक्षक सत्य नारायण गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, तथा नीरज गुप्ता एवं कपिल गुप्ता सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *