रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
रुदौली नगर के कांग्रेस अध्यक्ष तारिक़ शरबती समेत अन्य नेताओं को रुदौली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वे 17 फरवरी को मनरेगा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और गिरफ्तारी की निंदा की।आप को बता दे रुदौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता गढ़ संग कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार युवा नेता व वर्तमान नगर अध्यक्ष तारिक शरबती मंगलवार 17 फरवरी को मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित विधानसभा घेराव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जाने वाले थे लेकिन उससे पहले सोमवार को पुलिस उनके घर पहुंच गई। नगर अध्यक्ष के नवाब बाजार स्थित उनके घर पर रुदौली पुलिस पहुंची लेकिन नगर अध्यक्ष नहीं मिले लेकिन शाम लगभग 6 बजे रुदौली मे कटरे चौराहे पर तारिक शरबती व पूर्व सभासद मो. इरफ़ान को रुदौली पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया । तारिक शरबती व मो. इरफ़ान ने कहा कि हमें गिरफ्तार या नजबंद करने से हम युवाओं की आवाज सरकार दबा नहीं सकती युवा जाग चुका है इसकी भरपाई आगामी चुनाव मे भाजपा सरकार को करनी पड़ेगी ये सरकार गरीबो, मजदूरों व युवाओं के विरुद्ध कार्य कर रही है जो देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी.
तारिक शरबती ने बताया कि सोमवार को उन्हें फैज़ाबाद किसी जरूरी कार्य के लिए भी नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है। यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों के लिए है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र की हत्या है, जहां आवाज उठाने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। नगर अध्यक्ष ने कहा कि उनकी लड़ाई सड़कों पर संवैधानिक तरीके से जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 17 फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन है और उन्हें 16 फरवरी की रात से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि वे लखनऊ जरूर जाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं पाएगा!











