कानपुर कुलहिंद इस्लामिक इलमी अकादमी ने माहे रमजान को लेकर की प्रेसवार्ता!

(दानिश खान)

कानपुर आज कुलहिंद इस्लामिक इलमी अकादमी के मुफ्तियों ने माहे रमजान को लेकर एक प्रेस वार्ता जमीयत बिल्डिंग रजवी रोड पर की मुफ्ती खलील अहमद मजहरी ने आवाम से अपील की के रमजान माह में रोजा तरावीह का एहतमाम फरमाए रमजान की कदर और उसका एतराम करें बिना भेदभाव गरीबों अनाथों विधवाओं और मानवता की सेवा करें नए दौर में पेश आने वाले मसाइल के हल के लिए पूर्व शहर काजी हजरत मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक ओसामा कासमी द्वारा रमजान के ताल्लुक से जैसे नमाज रोजा तरावीह जकात फ़ित्रा हज व उमरा में दीनी मालूमात और इस्लामी रहनुमाई के लिए कुछ अल शरिया हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं उन नंबरों पर लोग आने वाली मुश्किलों के लिए राब्ता कर सकते हैं। रोजा हर बुद्धिमान बालिग मुसलमान पर फर्ज जरूरी है तरावी पूरे महीने 20 रकात पढ़ना सुन्नत ए मूतवतीर (जरूरी) है। कुरान ए करीम का सुनना और सुनाना बहुत मुबारक काम है, एक एक शब्द पर दस नेकी और फिर रमजान और नमाज में पढ़ने के कारण से नेकिया कई गुना बढ़ जाती है, रमजान के आखिरी दस रोजो में शब ए कदर में एहतिकाफ करना और जागना मस्जिद में इबादत करके गुजरना चाहिए, जकात फ़ितरा रमजान अल्लाह के रास्ते में खास तौर से ज्यादा खर्च करने का भी महीना है इसलिए अपने माल और दौलत का ढाई प्रतिशत जकात जरूरतमंदों पर खर्च करना अनिवार्य है, रमजान के महीने में कमजोर वर्गों का भरपूर सहयोग किया जाए विशेष कर अनाथ विधवाओं और पड़ोस के परेशान हर लोगों को इफ्तार व सेहरी में याद रखें उन्हें ईद की खुशियों में भी शामिल करें, मुफ्ती अब्दुल रशीद कासमी ने बताया अमाल की कीमत उसी वक्त होती है जब उनको सुन्नत और शरीयत के मुताबिक अदा किया जाए, मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्ला कासमी ने इंतजामिया से अपील की है रमजान में बिजली पानी और मुस्लिम मोहल्ले में सफाई का खास ख्याल रखा जाए सेहरी अफ्तारी और तरावीह के टाइम बिजली कटौती न की जाए, प्रेस वार्ता में उपस्थित मुफ्ती इकबाल अहमद कासमी, मुफ्ती अब्दुल रशीद कासमी मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्ला कासमी, मोहम्मद अनीस खान कासमी, मौलाना इनामुल्लाह कासमी, सैयद मोहम्मद उस्मान कासमी, मुफ्ती सऊद मुर्शिद कासमी, मुफ्ती मोहम्मद दानिश कासमी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अल शरिया नंबर

9450 120 937

9889 370 978

9984 181 490

9935 588 996

7302 601 454

9236 780 084

8187 931 787

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *