कानपुर से संवाददाता अन्शु कुमार
कानपुर अवैध असलाहो के साथ दबंग युवक के हाथो में पिस्टल सहित करतूस की नुमाइश करता हुआ नजर आया,कानून का खौफ गायब!
✍️कानपुर में एक अहमद नाम का युवक की अवैध पिस्टल/कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया ,वायरल तस्वीरों में युवक कथित तौर पर पिस्टल के साथ नजर आ रहा है, जिस पर लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
✍️शातिर युवक अहमद हलीम कॉलेज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वहीं यह भी चर्चा है कि वह अवैध पिस्टल के कारोबार से जुड़ा हुआ है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
✍️सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आने लगी,और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि वायरल तस्वीरों की जांच के बाद पुलिस क्या कदम उठाती है और सच क्या निकलकर सामने आता हैफिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।
2026-02-10











