अयोध्या :- रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा उधरौरा मे लगी भीषण आग,तीन घर जल कर राख़!

रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad

रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा उधरौरा मे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग जिसमे तीन घर मय साजो सामान के साथ जल कर हुए राख़ आप को बता दे कि सोमवार को ग्राम सभा उधरौरा मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिससे ग्राम सभा निवासी मैकू लाल, जुग्गी लाल, व लल्लू का घर जल कर राख़ हो गया आग इतनी भीषण थी जिसमे तीन गैस सिलेंडर को भी अपने चपेट मे ले लिया और तीनो सिलेंडर फट गए सिलेंडर फटने से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ आग की सूचना सर्व प्रथम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने तहसील प्रशाशन को दिया सूचना मिलते ही रुदौली उपजिलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया व हालातो का जायजा लेकर पीड़ित लोगो को तत्काल आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया और लोगो मे 15 कम्बल का वितरण करवाया वही उधरौरा कोटेदार से प्रति परिवार को 1 कुंतल गेहूं, 1 कुंतल चावल, 5 किलो दाल व चारपाई की व्यवस्था कराई वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित लोगो को कॉलोनी दिलाने का आश्वासन भी दिया है और कहा कि आग से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे ताकि ये परिवार पुनः अपना जीवन यापन कर सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *