मोतीझील में महर्षि  वाल्मीकि उपवन केंद्रीय मेला कमेटी का 29वां सम्मान समारोह संपन्न

संवाददाता :- निशा राजपूत

25 छात्र-छात्राएं और खेल प्रतिभाएं सम्मानित, शिक्षा व सामाजिक सहयोग पर जोर
कानपुर नगर।
महर्षि वाल्मीकि उपवन केंद्रीय मेला कमेटी का 29वां सम्मान समारोह वाल्मीकि उपवन मोतीझील, कानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ महापौर प्रमिला पांडे द्वारा किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, खेल प्रतिभाओं और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 25 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें बीटेक, बीएससी, एमटेक, नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। साथ ही खेल प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला, जिसमें अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयनित प्रीति हजरिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलना चाहिए और प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बच्चों की सफलता से परिवार, समाज और शहर का नाम रोशन होता है।
कार्यक्रम में आलोक मिश्रा ने कहा कि गरीब बच्चों को उनके स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कमेटी के संरक्षक प्रकाश हजरिया ने नगर निगम से विवाह कार्यक्रमों हेतु लान नंबर दो कमेटी को दिए जाने की मांग रखी। इस पर महापौर ने समय आने पर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश निगम (पूर्व विधायक), रामगोपाल समुद्री, मुन्ना पहलवान, सुरेश भारती, मुन्ना हजरिया, श्रीकांत रामस्वरूप, बृजेंद्र मकोरिया, सतीश वाल्मीकि, सुनील लोहिया, सत्य नारायण गहरवार, विनय सेन, कैलाश मुंगेर, प्रेमा देवी, शिवा पांडे, दिनेश सुदर्शन, धनीराम बौद्ध, राजेश तिलकधारी, नौशाद आलम, मंसूरी मोहम्मद शारिक, सिद्दीकी बबलू खांटे, राधेश्याम भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *