रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
रुदौली विधानसभा के पूर्व विधायक व राज्य मंत्री रहे अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुशदी मिया ने विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में किया शिरकत! आप को बता दे कि रुदौली विधानसभा के तेज तर्रार व गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व विधायक व राज्य मंत्री अब्बास अली जैदी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत अब्बास अली जैदी ने सबसे पहले पस्ता माफ़ी निवासी भुवाल सिंह की बेटी की शादी मे पहुंचे जहाँ उन्होंने परिवारजनों को शुभकामनाएँ दीं व बेटी को आशीर्वाद दिया जहाँ पर गर्म जोशी के साथ लोगो ने अब्बास अली जैदी का स्वागत किया । इसके पश्चात वे विधानसभा क्षेत्र के अन्य वैवाहिक कार्यक्रम मे भी शामिल हुए जहाँ विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ शाह मसूद हयात उर्फ़ गजाली, संतोष सिंह,हाफिज सबाह उद्दीन, अतीक खां, मो. मुमताज़ सभासद, मो. वैस उर्फ़ मुन्ना सभासद, विश्राम यादव, राम नरेश गौतम, परवेज अली,अमरेंद्र प्रताप सिंह, अभय कौशल,अली मिया, राम मनोहर रावत, लव कुश रावत, महेश गौतम आदि लोग उपस्तिथ रहे वही पस्ता माफ़ी के वैवाहिक कार्यक्रम मे विभिन्न ग्रामों से आए कई लोग पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी के साथ जुड़े रहे और लगातार मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। पस्ता माफ़ी निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी से कहा कि आप की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई है वर्तमान मे तराई क्षेत्र की जनता काफ़ी परेशान हो चुकी है अब 2027 मे क्षेत्र की जनता सिर्फ आप की ओर देख रही है उन्होंने कहा पिछली बार अगर आप का टिकट क्लियर होता तो शायद आप विधायक होते लेकिन आप की लोकप्रियता व वोट प्रतिशत घटा नहीं है ये सुनते हुए अब्बास अली जैदी ने उनकी बातो को काट कर हाथ जोड़ कर चलने का इशारा किया व इसके बाद अब्बास अली जैदी अन्य स्थानों पर भी आयोजित शादियों में शिरकत किया जहाँ उन्हें भारी समर्थन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। चारों स्थानों पर जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शादियों की मुबारकबाद दी। अब्बास अली जैदी ने दावत-ए-विवाह में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश भी दिया।











