आबूरोड (सिरोही)।
डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की जिला इकाई में संगठन विस्तार करते हुए दिनेश मेघवाल आबूरोड को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिला अध्यक्ष मोहनलाल डांगी ने बताया कि दिनेश मेघवाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों एवं समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली एवं सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिनेश मेघवाल ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (IPS, सेवानिवृत्त) एवं जिला अध्यक्ष मोहन लाल डांगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।











