रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पस्ता माफ़ी मे होली पर्व को बहुत हि धूम धाम से मनाया गया आप को बता दे कि अयोध्या जनपद मे स्तिथ पस्ता माफ़ी गांव मे रंगों का त्यौहार होली का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया जहाँ पूरा गांव रंग मे सराबोर रहा हर तरफ उल्लास और उमंग की गूँज सुनाई दे रही थी! कई पकवानो की महक से घर और आँगन महक रहे थे वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश वासिओ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी! फागुन की मस्ती मे सराबोर होकर पस्ता माफ़ी बुधवार को अपने अंदाज मे होली मनाई रंग भरी एकादशी से रंगोंत्सव का छाया उल्लास त्यौहार पर दूना हो गया घरों से लेकर मंदिरो तक अबीर -गुलाल उड़ रहे थे वही गांव के अमन प्रताप सिंह व अभय कौशल ने ईश्वर से कामना की है कि यह उल्लास, उमंग, और आत्मीयता का महा पर्व सभी के जीवन मे सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें! गांव के भुवाल सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है ये पर्व समाज मे समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है! इस पर्व के अवसर पर दुसरे प्रदेश मे कार्यरत अनिल कुमार यादव ने सभी क्षेत्र व गांव वासिओ को होली पर्व का बधाई सन्देश भी दिया. इस पर्व के अवसर पर गांव के विनोद सिंह पूर्व प्रधान, अमन प्रताप सिंह, आरजू सिंह, अभय कौशल, राम मनोहर, विकास सिंह, गोलू सिंह, अतुल सिंह, नरेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा, विकास यादव, लालू सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे.











