भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा मिष्ठान वितरित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के बीच जमकर जश्न मनाया गया इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी ने बताया कि प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मिष्ठान वितरित कर आम जनमानस को बधाई दी वही महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे के गले मिलकर खुशियां मनाई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूनम द्विवेदी अनीता गुप्ता पुष्पा तिवारी लक्ष्मी श्रीवास्तव सुषमा चौहान सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *