राजस्थान : विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष पर फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण बचाओ अबर्नेस रैली का आयोजन किया।
एवं वृक्षारोपण किया गया साथ ही यात्रियों को पानी बचाओ बिजली बचाओ एवं पर्यावरण को बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सहायक मंडल इंजीनियर उदय कुमार,स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार मीणा,स्टेशन मास्टर सरदार सिंह मीणा,पूजा खाटीवाला,उपेन्द्र सिंह वरिष्ठ काटेवाला भवर कवर, पिस्ता इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी चेतन गुलपाड़िया,राजेश शर्मा,मनीष मीना व अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया एवं वृक्षारोपण किया।
साथ ही साथ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु यात्रियों एवं कर्मचारियों को बताया गया एवं स्टेशन पर प्लास्टिक का कलेक्शन भी किया गया जिसमें लगभग 3 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया।











