गाजियाबाद: के मोदीनगर में अंडे मे प्लास्टिक मिलने का मामला सामने आया है।
अंडे के अंदर से प्लास्टिक मिलने का मामला अंडा प्रेमियों की परेशानी बढ़ा दी है।
अंडे के अंदर से प्लास्टिक मिलने का खुलासा एक व्यक्ति ने किया।
गाजियबाद में प्लास्टिक और केमिकल के प्रयोग से नकली अंडा बनाने का कारोबार चलने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं।
हालांकि, ताजा मामला हैरान करने वाला है। कुत्ते के लिए अंडा लाने वाले व्यक्ति ने इसमें प्लास्टिक होने का खुलासा किया है।
इस मामले के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर जांच तेजी से किए जाने की बात कही गई है।











