यूपी के आमों का स्वाद चखेंगे मॉस्को और रूस के लोग,7 जुलाई से होगा आम महोत्सव का आयोजन।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले आमों का स्वाद पूरे देश के लोग चखते है।खास तौर पर दशहरी, बनारसी लंगड़ा, चौसा, हुस्नआरा और लखनऊ का सफेदा आम के लोग दीवाने हैं।प्रदेश के आमों के बिना देशभर में होने वाले सभी आम महोत्सव अधूरा रहता है।अब यही आम मॉस्को और रूस में भी धूम मचाएंगे।सात समंदर पार लोग इन आमों का स्वाद चखेंगे।

बता दें कि दिशा संगठन की ओर से 7 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक मॉस्को में आम महोत्सव का आयोजन होगा।इसमें कई भारतीय शामिल होंगे और साथ में मॉस्को के कई बड़े अधिकारी और मंत्री भी शामिल होंगे।आम लोग भी इसमें शामिल होंगे।वहां के लोगों को उत्तर प्रदेश के आमों का स्वाद चखाने के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है।

दिशा संगठन के सीईओ यतेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि दिशा संगठन भारत सरकार के सहयोग से ही मॉस्को में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।तैयारियां जोरों पर चल रही है।उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आमों को वहां ले जाया जा रहा है।

सीईओ ने बताया कि आम महोत्सव के जरिए मॉस्को के संबंध भारत से मजबूत होंगे।इनके रिश्तों में मिठास घुलेगी। वहां के लोगों को उत्तर प्रदेश का आम यकीनन बेहद पसंद आएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी आमों को वहां पर प्रदर्शित किया जाएगा,ताकि महोत्सव में आने वाले सभी लोगों को उत्तर प्रदेश के एक-एक आम का नाम, उसका स्वाद और उससे जुड़ी सारी जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *