@crime100news7
भदोही। उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट 1957 से 89 तक कांग्रेस के कब्जे में थी।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया।बरहाल इस बीच में तीन बार समाजवादी पार्टी, तीन बार बहुजन समाज पार्टी,जनता दल के प्रत्याशी को यहां की जनता ने लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी,लेकिन भाजपा के चार सांसद बने।इसमें तीन बार वीरेंद्र सिंह मस्त और वर्तमान में रमेश चंद बिंद हैं।
2014 के चुनाव में भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त चुनाव जीते थे, लेकिन 2019 के चुनाव ने भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया और रमेशचंद बिंद पर दांव लगाया था। मोदी लहर में रमेशचंद्र बसपा प्रत्याशी से 46 हजार मतों के अंतर से जीते थे। अब भाजपा भदोही लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं,राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी दंगल में कूदने की तैयारी शुरू कर दी है।
भदोही लोकसभा में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत कर इस लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी बिसात बिछा दी है। कई चक्रों में भाजपा गांव-गांव योजनाओं के जरिए अपनी बात पहुंचा चुकी है। भदोही लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों में ज्ञानपुर, हंडिया और प्रतापपुर बिंद बाहुल्य हैं, जबकि भदोही, औराई में ब्राह्मण और अन्य जातियों का दबदबा कायम हे। ऐसे में भाजपा अपने वोट बैंक को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।देखा जाए तो जातीय समीकरण इस लोकसभा सीट पर मजबूत नजर आ रहा है।सपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) के बीच जाकर पंचायत की है। उधर कांग्रेस ने भी केंद्र की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। वैसे चुनाव लड़ने वालों की हर दल में लंबी लिस्ट है पर पार्टियां किस पर दांव लगाएंगी यह भविष्य बताएगा।
चुनाव में पूर्व में स्थानीय मुद्दा होता था पर अब पार्टी इन्हें अपने एजेंडे में शामिल नहीं करतीं। पार्टी का जो एजेंडा होता है उसी को आधार बनाकर चुनाव लड़ा जा रहा है। चुनाव के दौरान स्थानीय मुद्दों पर जो वादे, घोषणाएं होती हैं वह चुनावी वर्ष में तेजी से चर्चाओं में आती हैं।इनमें एकाद पूरी हो जाएं तो वही उपलब्धि दिखती है अन्यथा दूसरे चुनाव में फिर से वही वादे होते हैं।
परिसीमन के पूर्व भदोही लोकसभा सीट मीरजापुर-भदोही के नाम से थी। उस दौरान यहां पांच विधानसभा क्षेत्र में भदोही, ज्ञानपुर, औराई के अलावा मीरजापुर सदर और छानबे थी। 2008 में परिसीमन हुआ और 2009 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। इसमें भदोही, ज्ञानपुर, औराई के अलावा प्रयागराज की प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हुए।
1952 से अब तक लोकसभा क्षेत्र भदोही के ये रहे विजेता
वर्ष विजेता पार्टी
1952-57 जान एन विल्सन कांग्रेस
1957-62 जान एन विल्सन कांग्रेस
1962-67 श्यामधर मिश्र कांग्रेस
1967-71 वंश नारायण सिंह जनसंघ
1971 अजीज इमाम कांग्रेस
1975 फकीर अली अंसारी जनता पार्टी
1980-84 अजीज इमाम बेग कांग्रेस
1984-89 अजीज इमाम बेग कांग्रेस
1989-91 युसुफ बेग जनता दल
1991-96 वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा
1996-98 फूलन देवी सपा
1998-99 वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा
1999-2001 फूलन देवी सपा
2002-2004 रामरति बिंद सपा
2004-2007 नरेंद्र कुशवाहा बसपा
2007-2009 रमेश दुबे बसपा
2009-2014 गोरखनाथ पांडेय बसपा
2014-2019 वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा
2019- अब तक रमेश बिंद भाजपा