शादी के दिन दूल्‍हा लापता, मेहंदी रचाए इंतजार कर रही थी दुल्‍हन।

लखनऊ: शादी के दिन दूल्‍हा लापता, मेहंदी रचाए इंतजार कर रही थी दुल्‍हन; बेहाश होकर गिर पड़ी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे पर नहीं पहुंची।लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है। यह सुनते ही लड़की गेस्ट हाउस में ही अचेत हो कर गिर पड़ी। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। उधर देर रात तक लड़के के घर न लौटने पर रकाबगंज में रहने वाले उसके पिता ने वजीरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लड़की पक्ष के मुताबिक आठ बजे रात लड़के के पिता का फोन रिसीव हुआ। उन्होंने बताया कि लड़का दोपहर में सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद है। यह सुनते ही लड़की पक्ष के लोग सन्न रह गए। देर रात लड़के के पिता वजीरगंज थाने पहुंचे। वहां बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग वापस चले गए।

घर से निकलते ही लड़के का बंद हो गया मोबाइल

सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त लड़की के पिता का रो-रोकर हाल बुरा था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घर से निकलते ही लड़के का मोबाइल बंद हो गया था। गणेशगंज और उसके घर को जाने वाले मार्ग की सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। कॉल डिटेल का पता लगाया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *