विधायक राम चंद्र यादव ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ शुजागंज मे बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय

रुदौली /अयोध्या- Zameer Ahmad

शुजागंज नगर में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देना चाहिए। संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए है। पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कोतवाल रूदौली संजय मौर्य, श्याम बाबू गुप्ता, राजेश गुप्ता, बाबा मुस्तकीम,मोहम्मद हसीन आजाद, महेश गुप्ता, नबील अहमद,अहमद रसूल अंसारी, घनश्याम गुप्ता और योगेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान साप्ताहिक बंदी बुधवार को रखने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *