उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व घोषित महासंघ की कार्यसमिति की बैठक

कानपुर नगर – देवा निषाद

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व घोषित महासंघ की कार्यसमिति की बैठक दि0 30 अगस्त, 2025 में प्रदेश सरकार व शासन द्वारा एक लम्बें समय से निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान न किये जाने के विरोध स्वरूप लिया आन्दोलन का निर्णय
लखनऊ: दिनांक 30 अगस्त, 2025
आज दि0 30 अगस्त, 2025 को महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक नगर निगम लखनऊ स्थित कार्यकारिणी सभागार में श्री शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महासंघ की ईकाईयों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित हुये। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, हाथरस, महोबा, चरखारी आदि प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा उ0प्र0 सरकार/शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों लम्बित 13 सूत्रीय मांगों का समाधान गत कई वर्षों से प्रमुख रूप से मा0 मंत्री जी, नगर विकास एवं प्रमुख सचिव, नगर विकास स्तर के साथ-साथ मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव (कार्मिक)/प्रमुख सचिव वित्त/निदेशक स्थानीय निकाय, उ0प्र0 आदि के साथ अनेकोबार आन्दोलन/धरना प्रदर्शन/सांकेतिक कार्यबन्दी/ज्ञापन/बैठक/वार्ता/पत्राचार किये जाने के बाद भी कोई आज तक समस्याओं/निर्णय/आदेश निर्गत नहीं किये जाने पर विवश होकर न चाहते हुए भी दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को प्रदेशव्यापी आन्दोलन/धरना प्रदर्शन लखनऊ स्थित गाॅंधी प्रतिमा हजरतगंज पर विशाल प्रदर्शन कर मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार को ’’ज्ञापन’’ जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किये जाने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यदि समय रहते निकाय कर्मचारियों की निम्नवत् मांगों का समाधान जिसके सम्बन्ध में पूर्व में बैठक आयोजित कर कार्यवृत्तियाॅं समयबद्ध निर्णय कराने हेतु जारी की गयी है उनपर अब आदेश निर्गत नहीं हुये तो उपरोक्त धरना प्रदर्शन के दिन ही अगले आन्दोलन में प्रदेशव्यापी सभी सेवाओं को बाधित करते हुए अनिश्चिकालीन कार्यबन्दी की घोषणा किया जाना महासंघ की बाध्यता होगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उ0प्र0 सरकार/शासन/नगर विकास/निदेशक, स्थानीय निकाय की होगी।
बैठक के अन्त मेें महासंघ द्वारा घोषित आन्दोलन को सफल बनाने हेतु प्रदेशव्यापी भ्रमण का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया जिसमें प्रथम चरण में प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों एवं उनके आास-पास नगर पालिका/नगर पंचायत/जलकल (जल संस्थानों) को एकजुट करके आन्दोलन में पूर्ण भागीदारी हेतु प्रेरित किया जायेगा, यह भ्रमण का कार्यक्रम दिनांक 08 सितम्बर, 2025 से गाजियाबाद ईकाई से प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी और प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगें।
आज की बैठक में मुख्य रूप से निम्नवत् मांगें लम्बित है:-
1-निकाय कर्मचारियों के अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली का प्रख्यापन गत दिनांे दि0 22 अप्रैल, 2025 को प्रमुख सचिव, नगर विकास की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिनांक 30 जून, 2025 तक किये जाने का लिखित आश्वासन के बाद भी निर्णय नहीं हुआ।
2-आउसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, पद के अनुरूप न्यूनतम वेतनमान, भर्ती नीति, भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर समायोजन आदि पर मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रभावी न हो सका।
3-वर्ष 2001 तक सेवारत् दैनिक वेतन/संविदा कर्मचारियों हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश दि0 24 फरवरी, 2016 लगभग 09 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी विनियमितीकरण न हो सका तथा तदर्थ/धारा-108 पर कार्यरत कर्मचारियों के विनियमितीकरण हेतु प्रदेश सरकार कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 लगभग 04 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी ऐसे कर्मचारियों का विनियमतीकरण नहीं हो सका।
4-छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर निकायों के लिपिक संवर्ग, राजस्व संवर्ग सहित ऐसे तमाम संवर्ग विद्यमान है जिनपर आज सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियाॅं प्रभावी है परन्तु उनकी वेतन विसंगतियाॅं, पद, वेतन भत्ते एवं इन संवर्गों का पुर्नगठन/उच्चीकरण राज्य कर्मचारियों की भाॅति ढाॅचा एवं अन्य सुविधायें नहीं मिल पा रही है।
5-सफाई संवर्ग सहित चतुर्थ श्रेणी के किसी भी संवर्ग को पूरी सेवाकाल में तीन पदोन्नति के अवसर नहीं प्राप्त हो पा रहे है।
6-पुरानी पेंशन बहाली, 74वाॅं संविधान संशोधन, कैशलेस इलाज व्यवस्था, चालक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि संवर्गों का पुर्नगठन नहीं हो पा रहा है आदि 13 सूत्री मांगपत्र वर्ष 2017 से यथावत् लम्बित।

आज की बैठक में सर्वश्री शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष, रमाकान्त मिश्र प्रदेश महामंत्री, राकेश अग्निहोत्री कार्यवाहक अध्यक्ष,  मुन्ना हजारिया प्रदेश प्रवक्ता सहित विनय बाघमार, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार कुशवाहा, ठाॅकुर मिशनपाल, राम सिंह पटेल, महक सिंह, सुखबीर सिंह, फैय्याज हसन, अखिलेश कुमार सिंह, नरेन्द्र खन्ना, विशाल शर्मा, वैभव वैष्र्णेव, जयदेव कौशिक, विजय स्वर्णकार, कुनाल, शैलेन्द्र तिवारी, आनन्द कुमार मिश्र, गोमती त्रिवेदी, सै0 कैसर रज़ा, सुधाकर मिश्र, आर0पी0 सिंह, राम कुमार रावत, मनोज मिश्र, सुनीता भट्ट, मो0 अय्यूब, संजय चन्द्रा, हरि शंकर पाण्डे, मो0 हनीफ, विजय यादव, आकाश गुप्ता, मनोज वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, पंकज अवस्थी आदि प्रतिनिधि उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *