रिश्तों का कत्ल: कानपुर में हैवान बना पिता काम पर जाती थी माँ पीछे से 8 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म!

कानपुर उत्तर प्रदेश:- Sardar Malik

कानपुर शहर के फजलगंज इलाके में एक पिता ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। शराब के नशे में धुत रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया जब माँ काम पर बाहर जाती थी, तब आरोपी इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मासूम की गुमशुदगी ने खोला राज पीड़िता की माँ घरों में झाड़ू-पोछा कर बच्चों का पेट पालती है। उसने बताया कि आरोपी पति मजदूरी करता है और शराब का लती है। पिछले कुछ दिनों से बच्ची गुमसुम रहने लगी थी। माँ ने जब डरा-सहमा देख प्यार से पूछा, तो बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी और पिता की हैवानियत बयां कर दी।

वारदात की 3 बड़ी बातें अकेलेपन का फायदा माँ जब काम पर जाती थी, तब नशे में धुत पिता बेटी के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करता था।

धमकाने पहुंचा था आरोपी: शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था, लेकिन मंगलवार सुबह वह पत्नी को डराने-धमकाने घर पहुंचा, जहाँ पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस की सख्ती: थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

थाना प्रभारी संजय सिंह का बयान महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी पैरवी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *