थाना लालापुर में तैनात हेड कांस्टेबल उमेश यादव को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

संवाददाता:- अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज। थाना लालापुर में तैनात हेड कांस्टेबल उमेश यादव को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा,अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया। यह सम्मान सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के ऐसे जांबाज और ईमानदार जवान ही कानून व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल उमेश यादव जैसे कर्मठ पुलिसकर्मी न केवल विभाग की गरिमा बढ़ाते हैं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *