रुदौली(अयोध्या):- Zameer Ahmad

ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा हनुमान क़िला वार्ड में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए इस अवसर पर वार्ड सभासद आशीष वैश्य ने उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुए वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि राम किराना से लेकर विनीत कौशल तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि आगे की सड़क के लिए भी टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा सभासद आशीष वैश्य ने कहा कि उनका लक्ष्य हनुमान क़िला वार्ड को स्वच्छ सुंदर और आदर्श वार्ड बनाना है उन्होंने वार्ड वासियो से अपील की कि कूड़ा उठने के बाद सड़क पर कचरा न फेंकें और सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें उन्होंने कहा कि हनुमान क़िला वार्ड को नगर का नंबर-वन वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने आगे बताया कि वार्ड में शौचालयों का निर्माण कई सड़कों एवं नालियों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और आगे भी बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जब्बार अली ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान क़िला वार्ड को एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा सभासद मिला है, जो अपने वार्ड के लिए सबसे अधिक काम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि नगर को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे ही जनसेवा के प्रति समर्पित युवा प्रतिनिधियों की आवश्यकता है कार्यक्रम में सभासद सग़ीर ख़ान,पंकज शर्मा, राम राज लोधी, राम लला, मो. ओवैस उस्मानी उर्फ़ मुन्ना,शाहिद ख़ान उर्फ़ भुलईं, ग़ुलाम अंसारी,सचीन्द्र शास्त्री मनीष वैश्य, मुकैश कौशल, अरुण,रमन, टिंकू, अमन वैश्य, अमित शर्मा,सरफ़ुद्दीन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे











