लीलादेवी पारसमल संचेती कन्या महाविद्यालय, विद्यावाड़ी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर  की छात्राओं के लिए “फ्रेशर्स पार्टी”  का आयोजन किया गया।

( छात्रोंओ के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित )

जवाली पाली– लीलादेवी पारसमल संचेती कन्या महाविद्यालय, विद्यावाड़ी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर  की छात्राओं के लिए “फ्रेशर्स पार्टी”  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सीईओ राकेश गर्ग एवं प्राचार्या प्रो.(डॉ .)पुनीता सोनी द्वारा द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । इसके पश्चात संस्था सीईओ राकेश गर्ग ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मिस फेयरवेल के अन्तिम चुनाव के लिए निर्णायक की भूमिका प्राचार्या प्रो. (डा.) पुनीता सोनी  द्वारा निभाई गई। रैंप वॉक के उपरान्त मिस फ्रेशर का चयन हुआ जिसमें मिस फ्रेशर के रूप में भावना बी.एस.सी. फर्स्ट सेमेस्टर,  रनर अप झलक भाटी बी.एस.सी. फर्स्ट सेमेस्टर रही। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर  एडमिन ऑफिसर धीरेंद्र कुमार,कार्यक्रम संयोजक नेहल चौधरी, दीपिका मालवीय, नैनाराम गुर्जर, डॉ अरुण कुमार सुथार, डॉ लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, डॉ खुशबू भार्गव, अनुपमा शर्मा, दीपक सिसोदिया, कैलाश कुंवर एवं महाविद्यालय के समस्त सदस्य भागीदारी के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *