शव-ए-बारात त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

संवाददाता – अंशु कुमार

कानपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर में अधिकारी/कर्मचारियों के साथ कानून एवं व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शव-ए-बारात त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में पैदल गश्त कराई गई एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की गई तथा उन्हें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *