उत्तर प्रदेश- मुस्लिम समाज मंगलवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शब-ए-बारात मनाएगे। यह रात रहमत, मगफिरत और बख्शिश की मानी जाती है। इस मौके पर पुरुष मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे, जबकि महिलाएं घरों में इबादत में मशगूल रहेंगी। पूरी रात नमाज, तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा।