संवाददाता अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र में स्थित ओढगी तरहार गौशाला की व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने गौशाला का निरीक्षण किया और मवेशियों की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ग्राम प्रधान और गोपालकों को कड़ी हिदायत दी।उन्होंने निर्देश देते हुए साफ तौर पर कहा कि मवेशियों के लिए भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार,समुचित इलाज की व्यवस्था,
साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए,गौशाला की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।हाला कि मौजूदा समय में चारों तरफ साफ सफाई की व्यवस्था देखी गई। गोपालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अगर अब किसी प्रकार की खामियां देखने और सुनने को मिली तो संबंधित को बक्सा नहीं जाएगा,और उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह खंड विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद गौशाला में चमत्कारी व्यवस्थाएं देखने को मिली। स्वयं प्रधान प्रतिनिधि बडेलाल प्रजापति गोवंशों को हरा चारा खिलाते हुए देखे गए। सचिव शशिकांत और एडीओ पंचायत दशरथ लाल यादव के बेमिसाल कार्यशैली के कारण गौशाला में गोवंशों को भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार और समुचित इलाज संभव हो सका है। प्रधान प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गौ सेवा समाज के लिए मूल भावना होनी चाहिए,गौ सेवा के जरिए न केवल हम स्वस्थ समाज की परिकल्पना को आगे बढ़ा सकते हैं बल्कि लोगों को जानवरों के प्रति सेवा भाव और प्रेम भी सिखा सकते हैं। इनकी सेवा में किसी तरह की कमी ना हो इसलिए मैं स्वयं निगरानी करता हूं। गोवंशों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कर्मचारी लगातार काम करते हैं।इस मौके पर मौके पर पशु चिकित्सक डॉ उमेश पटेरिया भी मौजूद रहे। मौके पर निरीक्षण में पाया गया कि साफ सफाई, चाक चौबंद टीना सेट,पानी की समुचित व्यवस्था पौष्टिक आहार के साथ भूसा हरा चारा पर्याप्त मात्रा में मौजूद इस बात की गवाही देता है कि ओढगी तरहार की गौशाला अन्य गौशालाओं के लिए नजीर बन गया है। हाला कि कई अन्य स्थानों पर अव्यवस्था के कारण गौशालाओं के नरक शाला या मौतशाला में बदलने के आरोप भी लगते रहे हैं जो प्रबंधन में कमी को दर्शाते हैं
2026-02-05











