रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad
रुदौली तहसील के प्रांगण मे बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील के अधिवक्ता व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा तहसील परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान रुदौली बार असोसिएशन के अध्यक्ष अजीम उद्दीन चौधरी, महामंत्री अमर सिंह यादव, कोषा अध्यक्ष बांलेदर सिंह, एडवोकेट,बलदेव शर्मा एडवोकेट,राम भोला तिवारी,अब्दुल हई,सतीन्द्र प्रकाश शास्त्री,पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण यादव, कुलभूषण यादव, जब्बार एडवोकेट, पूर्व महामंत्री रविन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, चंद्रेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता सहित कई सामाजिक व्यक्ति मौजूद रहे! इस अवसर पर
अधिवक्ता गढ़ सहित कई कार्यकर्ताओं की इस आयोजन में अहम भूमिका रही। अधिवक्ता बलदेव शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
2026-02-19











