पैतृक घर में भी खुले आसमान तले रहने को मजबूर गरीब परिवार

अयोध्या।Zameer Ahmad
रौनाही थाना अंतर्गत सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के हजरत का पुरवा, मौजा पिरखौली में एक गरीब परिवार अपने ही पैतृक मकान में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार कुछ समय पहले रोज़गार के लिए बाहर चला गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो नई परेशानी खड़ी हो गई। पीड़ित अफजल का कहना है कि उनका मिट्टी का पैतृक मकान था, जो अब पूरी तरह ढह चुका है। वहीं पड़ोसी उस जमीन पर जबरन अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं और उन्हें घर पर टिनशेड तक नहीं लगाने दे रहे हैं। मजबूरी में अफजल अपने बच्चों के साथ पन्नी और तिरपाल डालकर किसी तरह गुजारा कर रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। इस मामले में सत्ती चौरा चौकी प्रभारी का कहना है कि आज हम लोगो की होली का त्योहार होने के कारण व्यस्तता है, कल मामले को देखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *