पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ कानपुर का ऐतिहासिक हटिया/गंगा मेला।

कानपुर हटिया मेला/गंगा मेला के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु एवं गंगा मेला को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सरसैया घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता चेक की गई। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा गंगा मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *