उन्नाव:-Danish khan
इनोवेशन इन साइंस पर्स्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (INSPIRE)” विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित और प्रबंधित एक अभिनव कार्यक्रम जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आकर्षित करना है के तहत शुक्लागंज उन्नाव के सरस्वती विद्या मंदिर, गोपीनाथ पुरम के तीन विद्यार्थियों *निष्ठा कौशल 11 A1,अंशिका मिश्रा 9 A4 एवं कर्तव्य मिश्रा 9 A1* के द्वारा बनाए गए मॉडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने INSPIRE कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि INSPIRE – MANAK योजना के तहत, देश भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को, चाहे वे किसी भी शिक्षा बोर्ड (राष्ट्रीय और राज्य) से जुड़े हों, आम समस्याओं पर केंद्रित मौलिक और रचनात्मक तकनीकी विचार/नवाचार भेजने और उनके समाधान स्वयं खोजने के लिए आमंत्रित किया जाताहै। ये विचार घरेलू हों या कुली, मजदूर, समाज या इसी तरह के अन्य क्षेत्रों से संबंधित हों। एक बार विचार आ जाने पर विद्यार्थी अपने विचार अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को प्रस्तुत करते हैं। जिन्हें संस्तुति कर उनके प्रोत्साहन हेतु आगे बढ़ाते हैं जिससे कि उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयां मिले।
इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के तीन मेधावियों को यह अवार्ड मिला है जिससे हमारे विद्यालय का नाम पुनः रोशन हुआ है, हम सभी शिक्षकों की ओर से उन सभी को शुभकामनाएं देते हैं।











