नवरात्रि पर किन्नर समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, माता का किया जागरण!

कानपुर, उत्तर प्रदेश। निशा राजपूत

नवरात्रि के पावन अवसर पर कानपुर शहर में किन्नर समाज के लोगों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कलश यात्रा में किन्नर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कलश यात्रा के बाद माता रानी के सम्मान में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें माता के भजनों और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से किन्नर समाज ने आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

फिलहाल, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर कानपुर में माता रानी की भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

किन्नर की सिमरन तिवारी, अंजलि बाजपेई, जानू यादव ने अहम भूमिका निभाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *