Danish khan
कानपुर, हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को ईदगाह कॉलोनी, 13 नंबर पार्क में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. ओजस्वा गुप्ता एवं अध्यक्ष राखी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 600 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन आसिफ कादरी जी (अध्यक्ष, सीसामऊ विधानसभा), मो. नदीम सिद्दीकी जी, मो. अफसान अविराज वर्मा एवं विनोद यादव जी (उपाध्यक्ष, सीसामऊ विधानसभा) की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अलीम खान जी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
शिविर में मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाओं का वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान 368 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, वहीं 167 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इनमें से 74 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन संस्था द्वारा करवाया जाएगा।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। खांसी, जुकाम, बुखार, कमर दर्द, पेट दर्द सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर डॉ. रियाज खान के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार में सहायता प्रदान करना था।
हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. ओजस्वा गुप्ता एवं अध्यक्ष राखी गुप्ता के नेतृत्व में संस्था निरंतर समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में -Electric Scooter M Pays Zooter कंपनी- का भी विशेष योगदान रहा। संस्था ने कंपनी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण आवश्यक चिकित्सा एवं उपचार से वंचित न रहे।
2026-10-11











