ट्रैक से उतरी मशीन, पांच घंटे ठप रहा रेल संचालन

रिपोर्ट – रविशंकर सिंह

रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रैक मशीन डिरेल होने के बाद पहुंची एआरटी ट्रेन।
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर बछरावां-कुंदनगंज रेलखंड में पहुरावां गांव के निकट ट्रैक पर काम कर रही मशीन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे पांच घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। वंदेभारत, पंजाब मेल समेत चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। लखनऊ से आई एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन (एआरटी) ने मशीन को वापस पटरी पर रखा।
वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा ने बताया कि प्राथमिक रूप से घटना की छानबीन करने के साथ ही क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
बछरावां-कुंदनगंज रेलखंड में घटी घटना, वंदेभारत, पंजाब मेल समेत चार ट्रेनों की रफ्तार थमी
यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शाम छह बजे के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है। कुंदनगंज-बछरावां रेलखंड में डाउन लाइन पर ट्रैक मेंटीनेंस का काम चल रहा था।
गिट्टियों को ठीक करने वाली मशीन के दो पहिये दोपहर लगभग 1:20 बजे पटरी से उतर गए। शाम 4 बजे के बाद लखनऊ से एआरटी पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *