नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रिपोर्ट – रविशंकर सिंह

रायबरेली। शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह अनारक्षित गाड़ी लखनऊ के उत्तरटिया स्टेशन और मिर्जापुर के बीच दौड़ेगी। इस जिले में बछरावां, रायबरेली और ऊंचाहार रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे जिले के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

मिर्जापुर से उत्तरटिया के लिए चलने वाली ट्रेन 11 से 26 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर से रोजाना शाम 4:05 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए ऊंचाहार स्टेशन पर रात 8:15 बजे, रायबरेली स्टेशन पर रात 9:03 बजे के बाद रात 11:10 बजे उत्तरटिया पहुंचेगी। उत्तरटिया से मिर्जापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 से 27 अक्टूबर तक होगा। उत्तरटिया से यह ट्रेन रात 1 बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के संबंध में समय सारिणी जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *