शुजागंज स्तिथ मौलाना उबेद साहब की मस्जिद मे कुरान हुआ मुकम्मल

रुदौली /अयोध्या:- Zameer Ahmad

माह-ए-रमजान का आख़री अशरा चल रहा है। इस अशरे में मौलाना उबेद साहब की मस्जिद मे आज कुरान भी मुकम्मल हो गया ! आप को बता दे कि आज माहे रमजान उल मुबारक के मुकद्दस मौके पर कुरान मुकम्मल हुई जिसे हाफिज अबू हुरेरा ने सुना कर अपनी खूबसूरत व बुलंद आवाज से कुरान सुनने वाले नमाजी हजरात के दिलो को मनववर कर दिया व मौलाना उबेद साहब ने कुरआन की फजीलत बयान करी व कहा कि जो शख्स कुरआन की रोज तिलावत करता है और अपने आप को कुरआन की दौलत से मुजययन रखता है तो क़ब्र मे जब सब लोग छोड़ कर जा चुके होंगे तो उस अँधेरी कोठरी मे कुरआन सब से पहले हाजिर होगा और रौशनी पैदा करेगा और मरहूम से कहेगा ऐ बन्दे मै वह रौशनी हु जो तू दुनिया मे मोहब्बत से हमें पढ़ा व सुना करता था और उस पर अमल पैरा रहा अब आज से क़यामत तक ऐ रौशनी बरकरार रहेगी और मरने वाला ये देख कर खुश हो जाएगा इसके बाद मौलाना अबू सुफियान साहब ने देश में अमन-चैन की दुआएं की । इस दौरान हाफिज अबू सुफियान साहब ने कहा कि रमजान का महीना काफी खास है। इस महीने में नेकियां बरसती है। इस महीने में अधिक से अधिक इबादत, कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही जिनके वालिदैन इस दुनिया से रुख़सत हो चुके हैं उनकी मगफिरत की दुआ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद सूरह तरावीह की नमाज पढ़ना चाहिए। दुआ होने के बाद हजारों का हुज़ूम हाफिज अबू हुरेरा व हाफिज मो. सहीम को मुबारकबाद देने पहुंचा इस दौरान सुजागंज के समाजसेवी व लोगो के लोकप्रिय बाबा मुस्तकीम भी हाफिज को मुबारकबाद दी व फूल की माला पहना कर हदिया पेश की व बाबा मुस्तकीम ने कहा कि मौलाना उबेद ने हमारे क्षेत्र सुजागंज मे मदरसा जामिआ हलीमा अलसादिया लिल्बनात मे बच्चों को दीनी तालीम व अपने इल्म से क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं इसके लिए हम उन्हें बहुत बहुत मुबारकबाद पेश करते हैं और क्षेत्र के अपने तमाम मुस्लिम भाईओ से अपील करते हैं कि अगर आप के 3 या 4 बच्चे हैं तो उनमे से एक को हाफिजे कुरान व आलिम जरूर बनाइये ताकि दीन व अल्लाह की राह मे काम करें.इस मौके पर डॉक्टर सिराज, नबील अहमद, सगीर अहमद आरा मशीन, मो.सफीर, कफील अहमद, मास्टर युसूफ, मतलूब (प्रधान खैरी ), मो. यसीर, अब्दुल्लाह आदि लोगो ने शिरकत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *