कानपुर में उत्कृष्ट कार्य के लिए हलीम कॉलेज की बीएलओ शाइस्ता परवीन सम्मानित

कानपुर :- मोहम्मद कामिल

कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। इस दौरान हलीम कॉलेज की बीएलओ शाइस्ता परवीन को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के आगमन पर निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की।
बैठक में एसीएम तृतीय यादवेंद्र सिंह बैस, एसीएम-7 रमाशंकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
राजनीतिक दलों की बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। इस दौरान हलीम कॉलेज की बीएलओ शाइस्ता परवीन को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उनके साथ ही बीएलओ विश्वनाथ, मनोज तथा सुपरवाइजर मनीष सिंह, विशाल यादव और ध्रुव सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने के बाद बीएलओ शाइस्ता परवीन ने बातचीत में बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने पर्यवेक्षक मोहम्मद शोएब और वीआरसी विवेक पांडे के मार्गदर्शन और सहयोग को देती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और सम्मान के लिए एसीएम तृतीय यादवेंद्र सिंह बैस का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *