रुदौली नगरपालिका के श्री हनुमान किला वार्ड में लगा वाटर कूलर

रुदौली /अयोध्या :- Zameer Ahmad

ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए श्री हनुमान किला वार्ड मे वाटर कूलर की स्थापना की गई।इस अवसर पर श्री हनुमान किला वार्ड के लोकप्रिय युवा व तेज तर्रार सभासद आशीष कैलाश वैश्य एवं किला चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह द्वारा वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। विजय सिंह  के अनुसार बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस पहल से आमजन को काफी राहत मिलेगी। यह वाटर कूलर पीएचसी अस्पताल, हनुमान किला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही, सभासद प्रस्ताव के माध्यम से एक शौचालय की भी स्थापना की गई है, जिससे वार्ड के व्यापारियों एवं खरीददारों को सुविधा प्राप्त होगी। मैं वार्ड के समुचित विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध हूँ। सभासद ने आशीष ने कहा कि मै माननीय विधायक राम चंद्र यादव, नगर पालिका के अध्यक्ष जब्बार अली व अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ जी का व सम्मानित समस्त सभासदो का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ! इस अवसर पर सलिल प्रकाश कसौधन, आकाश योगी, प्रसून,समाज सेवी सत्य प्रकाश यादव,विजय सिंह एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।इस मौके पर सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *