(दानिश खान)
कानपुर आज क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर, बड़ा चौराहा, कानपुर द्वारा अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तृतीय वर्षगांठ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता गौरव खन्ना जो बिग बॉस 19 की विजेता भी हैं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्रिस्टा आईवीएफ एवं रेडक्लिफ के संस्थापक माननीय धीरज जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह में कानपुर के वरिष्ठ गणमान्य अतिथि, जिनमें सेनानायक बी. बी. चौरसिया एवं शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकगण शामिल रहे, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर क्रिस्टा आईवीएफ द्वारा आईवीएफ पद्धति से संतान सुख प्राप्त कर चुके दंपतियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल दंपतियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, वही वर्तमान में गर्भवती महिलाओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति गुप्ता ने निसंतान दंपतियों को आईवीएफ प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से आईवीएफ सूनी गोद को भरने में एक अहम भूमिका निभा रहा है।
मुख्य अतिथि गौरव खन्ना ने क्रिस्टा आईवीएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को धन्यवाद दिया तथा निसंतान दंपतियों को संतान सुख प्रदान करने में उनके योगदान को सराहनीय बताया। उन्होंने
संस्था के संस्थापक धीरज जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
क्रिस्टा आईवीएफ देश भर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके केंद्र पुणे, कोलकाता, पटना, दिल्ली, लखनऊ एवं कानपुर सहित विभिन्न शहरों में स्थापित हैं। क्रिस्टा आईवीएफ में आधुनिक लैब सुविधाएं एवं अनुभवी डॉक्टर्स की विशेषज्ञ टीम उपलब्ध है, जो निसंतान दंपतियों को बेहतर एवं विश्वसनीय उपचार प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर क्रिस्टा आईवीएफ की सह-संस्थापक डॉ. नीता जैन ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सभी को तृतीय वर्षगांठ की बधाई दी और संस्था की निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कीर्ति गुप्ता (वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ), लक्ष्मीकांत साहू (वरिष्ठ एंब्रियोलॉजिस्ट), मो. मोहताशिम खान (जोनल मार्केटिंग हेड), आर्यन पाल (सेंटर मैनेजर), आशीष मिश्रा (बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर), डॉ. प्रीति सिंह (आईवीएफ काउंसलर), मीना जैन (फ्लोर कोऑर्डिनेटर) सहित समस्त क्रिस्टा परिवार उपस्थित रहा।
2026-03-30











